Media24Media.com: उप मुख्‍यमंत्री का बड़ा ऐला, कहा - जो मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

उप मुख्‍यमंत्री का बड़ा ऐला, कहा - जो मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा

Document Thumbnail

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि बिहार में जो भी खिलाड़ी मेडल लाएगा, वह नौकरी पाएगा। तेजस्‍वी यादव ने एक कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की है। उन्‍होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को लेकर बिहार के हर स्‍कूल में माहौल दिखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए राज्‍य में हम पॉलिसी लेकर आए हैं।


उप मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेते हुए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले एक कहावत था कि 'पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब... खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब...' लेकिन, अब यह नहीं चलेगा। अब, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टैब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें।

इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। हमारे राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हमलोग एक नीति लेकर आए हैं।

उन्होंने कहा कि हमने खेलों से जुड़े 81 लोगों को चुना है, जिन्हें हम नौकरी के जरिए अधिकारी बना रहे हैं। उन लोगों को भी जल्‍द ही हम ज्‍वाइनिंग लेटर देंगे। उन्होंने विरोधियों द्वारा डिग्री पर सवाल उठाए जाने वालों को भी जवाब देते हुए कहा कि वे दो-दो सीएम के बेटे हैं। चाहते तो वे गलत तरीके से भी डिग्री हासिल कर लेते। लेकिन, ऐसा नहीं किया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.