Media24Media.com: छत्तीसगढ़ में बंटा मंत्रियों को विभाग, जाने किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में बंटा मंत्रियों को विभाग, जाने किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला

Document Thumbnail

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर इंतजार खत्म हो गया है । सीएम विष्णु देव साय के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी ।


वहां से मंत्रियों की विभागों का बंटवारा हो गया। इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है। जानिए किस मंत्री को कौन-कौन सा विभाग मिला है।

देखिए किस मंत्री को मिला कौन सा विभाग मिला

1 सीएम विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री – सामान्य प्रशासन विभाग, खनिज  साधन , उर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर (आबकारी), परिवहन और अन्य  विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हों।

2 अरूण साव, उपमुख्यमंत्री – पीडब्ल्यूडी, पीएचई, विधी विधायी, नगरीय प्रशासन विभाग

3. विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार,  विज्ञान एवं प्रद्योगिकी


4 बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्यमंत्री, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति


5 रामविचार नेताम – आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं कृषि विकास, किसान कल्याण

6 दयालदास बघेल – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

7 केदार कश्यप – वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता

8 लखनलाल देवांगन – वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम

9 श्याम बिहारी जायसवाल – लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन

10 ओपी चौधरी – वित्त, वाणिज्यकर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी

11 लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास,  समाज कल्याण

12 टंकराम वर्मा- खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन

 


 




Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.