Media24Media.com: BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में भी मास्क पहनना होगा अनिवार्य, आदेश जारी कर सकती है राज्य सरकार…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में भी मास्क पहनना होगा अनिवार्य, आदेश जारी कर सकती है राज्य सरकार…

Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा. राज्य सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है. प्रदेश में में फिलहाल एक भी कोरोना का एक्टिव मरीज नहीं है. लेकिन दूसरे राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 


ऐसे में लोगों को स्वत: संज्ञान लेते हुए बार बार हाथ धोना और भीड़ भाड़ में जाने के दौरान मास्क पहनना जरूरी है. सर्दी खांसी बुखार होने पर तुरंत अपने पास के अस्पताल जाएं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 45002238 है. कोरोना से 44468459 लोग ठीक हो चुके हैं. राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.81 प्रतिशत है. मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. 533300 कोरोना मरीजों की मौत देश में हो चुकी है. देश में 220.67 करोड़ कोविड वैक्सीन दी जा चुकी है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.