Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बड़ी खबर: मात्र 158 वोट से हार गए छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर सीट से हार गए। 2018 में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले श्री सिंहदेव इस बार अपनी ही सीट नहीं बचा सके। हालांकि उनकी हार पूरे प्रदेश के लिए चौंकाने वाली खबर है। उन्हें भाजपा के राजेश अग्रवाल ने पराजित किया है।





टीएस सिंह देव 2008 से अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र से 3 बार चुने गए हैं। हाल ही में 2018 के चुनावों में उन्होंने अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी अनुराग सिंह देव के खिलाफ 39,624 के अंतर से जीत हासिल की थी। वे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सौम्य चेहरा हैं . 2013 के विधानसभा चुनाव में वह सबसे अमीर उम्मीदवार थे।


बिलासपुर विस से भाजपा के अमर अग्रवाल 28906 मतों से जीते।

मस्तूरी विस से कांग्रेस के दिलीप लहरिया 20,088 मतों से जीते।

बेलतरा विस से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला 16,616 मतों से जीते।

कोटा विस से कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव 10165 मतों से जीते।

तखतपुर विस से भाजपा प्रत्याशी धर्मजीत सिंह 15176 मतों से जीते।

बिल्हा विस से भाजपा के धरमलाल कौशिक 8681 मतों से जीते।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.