Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Assembly Election Result : डाक मतपत्रों की गिनती जारी, कांग्रेस 30, BJP 23 पर….

 Assembly Election Result :  मतगणना के बीच रमन सिंह ने ट्वीट किया है. अपने ट्वीट में रमन सिंह ने लिखा, अंधेरा छँट गया है, सूरज निकल चुका है, कमल खिलने जा रहा है। सभी कार्यकर्ता साथी इस काउंटिंग की प्रक्रिया से जुड़े रहें क्योंकि बहुत जल्द #भाजपा_आवत_हे। 


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती में अब तक 54 सीटों पर रुझान सामने आए हैं। भाजपा 23, कांग्रेस 30 और एक पर अन्य आगे चल रहे हैं।

डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद EVM खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था।

बता दें कि आज यह साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने वाली है।  EVM के खुलते ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.