Media24Media.com: टी-20 मैच को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, देखें पूरी जानकारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

टी-20 मैच को लेकर रायपुर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान, देखें पूरी जानकारी

Document Thumbnail

 IND Vs AUS 4th T20 2023 : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 दिसंबर को T20 इंटरनेशनल मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है, वहीं दोनों टीमें भी रायपुर पहुंच चुकी है। क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस ने दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए रूट प्लान और पार्किंग प्लान जारी किया है।


रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने का रूट

रायपुर शहर से होकर क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए तेलीबांधा थाना तिराहा नेशनल हाइवे 53 से होकर सेरीखेड़ी ओवरब्रिज से नया रायपुर मार्ग होते हुए स्टेडियम तिराहा जाना है। यहां से सांई अस्पताल रोड होकर सांई अस्पताल पार्किंग और सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

बिलासपुर-सिमगा की ओर से स्टेडियम का रास्ता

बिलासपुर से होकर क्रिकेट स्टेडियम आने वाले दर्शक बिलासपुर-रायपुर मार्ग से होकर धनेली नाला से रिंग रोड नम्बर-3 होकर विधानसभा चौक पहुंचेंगे। यहां से राजू ढाबा रिंग रोड नंबर-3 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे -53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निंग पहुंचेंगे। फिर यहां से स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

बलौदाबाजार-खरोरा की ओर से स्टेडियम आने का रास्ता

बलौदा बाजार-खरोरा मार्ग से होकर स्टेडियम आने वाले दर्शक बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग में विधानसभा ओवरब्रिज चौक से रिंग रोड नम्बर-03 होकर विधानसभा चौक पहुंचेंगे। राजू ढाबा रिंग रोड नंम्बर-3 जंक्शन होकर नेशनल हाइवे-53 से मंदिर हसौद होकर नवागांव से स्टेडियम टर्निग पहुंचेंगे। फिर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग और कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

बालोद, कांकेर और धमतरी की ओर से स्टेडियम का रास्ता

धमतरी-जगदलपुर की ओर से आने वाले दर्शक अभनपुर से केन्द्री, उपरवारा, मंत्रायल चौक, कोटराभाठा, सेंध तालाब होकर सांई अस्पताल पार्किंग तक पहुंचेंगे। फिर सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेंगे।

राजनांदगांव-दुर्ग की ओर से जाने का रास्ता

दुर्ग और राजनांदगांव की ओर से आने वाले दर्शक टाटीबांध से रिंग रोड 1 होकर पचपेढ़ीनाका-लालपुर-माना-तूता से नया रायपुर मार्ग होकर सत्यसांई अस्पताल पार्किंग तक पहुंचेंगे। फिर सेंध तालाब पार्किग में अपना वाहन पार्क कर स्टेडियम पैदल पहुंचेगे।

महासमुंद-सरायपाली की ओर से रास्ता

महासमुंद सरायपाली की ओर से आने वाले दर्शकों के लिए आरंग से सीधे स्टेडियम टर्निंग होकर स्टेडियम के पूर्व दिशा स्थित परसदा पार्किंग तक जाने के बाद कोसा पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल स्टेडियम पहुचेंगे।

पासधारी वाहनों के लिए मार्ग और पार्किंग

पासधारी वाहन जिन्हें पार्किंग A, B, C, D, E और रिजर्व का पास जारी हुआ है। सेरीखेड़ी ओवरब्रिज होकर नया रायपुर प्रवेश मार्ग से स्टेडियम टर्निंग, डॉ खूबचंद बघेल चौक, कयाबांधा चौक (सेक्टर 15/21) कोटराभांठा चौक (सेक्टर-17/20) से ग्राम सेंध सेक्टर-04/10 होकर स्टेडियम पार्किंग A, B, C, D, E और रिजर्व में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

मध्यम और भारी माल वाहनों पर प्रतिबंध

1 दिसंबर को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 क्रिकेट मैच आयोजन के दौरान सुरक्षित यातायात व्यवस्था नया रायपुर के सभी प्रवेश मार्गो पर मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। असुविधा से बचने के लिये इस मार्ग की जगह वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग कर सकते हैं।

जानिए क्या-क्या स्टेडियम ले जाना रहेगा प्रतिबंध

1 दिसंबर को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा नवा रायपुर में आम लोगों के लिए कई सामानों का ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इनमें शराब, बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गुटखा, पान मसाला शामिल है। साथ ही माचिस, लाइटर, लेजर लाईट, पटाखा, चाकू, कैंची, कटर, नेलकटर, पिन, सिक्के,ऑलपिन, पेचकस, पलाश, सेल्फी स्टिक सहित अन्य कोई भी धारदार वस्तुएं ले जाना प्रतिबंधित रहेगा।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.