Media24Media.com: महादेव बेटिंग ऐप : पुलिस ने 15,000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में प्रमोटर्स समेत 32 के खिलाफ दर्ज की FIR

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महादेव बेटिंग ऐप : पुलिस ने 15,000 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में प्रमोटर्स समेत 32 के खिलाफ दर्ज की FIR

Document Thumbnail

 मुंबई : महादेव सट्टेबाजी ऐप पर सियासी बयान बाजी के बीच अब मुंबई पुलिस ने ‘महादेव' सट्टेबाजी ऐप के ‘ओरिजीनेटर' समेत 32 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. कथित तौर पर करीब 15,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में इन 32 लोगों पर मुबंई में मुकदमा दर्ज किया गया है.


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक माटुंगा पुलिस के अधिकारी ने जानकारी दी है कि 2019 से अब तक धोखाधड़ी करने के लिए ‘ऐप ओरिजीनेटर सौरभ चंद्राकर', और मुख्य आरोपी रवि उप्पल और शुभम सोनी और अन्य के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. एफआईआर के मुताबिक, आरोपियों ने लोगों से करीब 15 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पिछले हफ्ते दावा किया था कि फोरेंसिक एनालिसिस और एक ‘कैश कूरियर’ की ओर से दिए गए बयान से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोप है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटर्स ने अब तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. ED ने कहा, ये जांच का विषय है. CM भूपेश बघेल ने इन आरोपों को खारिज किया है.

22 बेटिंग ऐप बैन

BJP ने शुभम सोनी का एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें कहा गया कि वो ऐप का मालिक है और उसके पास छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने के ‘सबूत’ हैं.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि 5 नवंबर को, केंद्र ने ED के अनुरोध पर महादेव ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को ब्लॉक करने का निर्देश दिए.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.