Media24Media.com: माह के पहले दिन महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

माह के पहले दिन महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Document Thumbnail

 LPG Cylinder Price Hike: नवंबर महीने की पहली तारीख में ही जनता को महंगाई का एक बड़ा झटका लगा। माह का आगाज होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा कर दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं।


कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज यानी 1 नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं। नए रेट लागू होने के बाद LPG का कमर्शियल सिलेंडर अब राजधानी दिल्ली में 1833 रुपए में मिलेगा।

आज 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में 100 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1833 रुपए में मिलेगा। कोलकाता में यह 1943.00 रुपए का हो गया है, जबकि मुंबई में 1785.50 रुपए और चेन्नई में 1999.50 रुपए।

32 दिन में 310 रुपए का महंगा हुआ सिलेंडर

अभी एक अक्टूबर को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम करीब 209 रुपए तक बढ़ा दिए गए। यानी एक महीने में दिल्ली के 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को करीब 310 रुपए का झटका लगा है।

पिछले महीने कोलकाता में 203.50 रुपए दाम बढ़े तो इस महीने 103.50 रुपए और बढ़ गए। 31 दिन में सिलेंडर यहां 307 रुपए महंगा हो गया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.