Media24Media.com: आज होगी गौरी गौरा का विवाह सम्पन्न , धूमधाम से मनाया जाएगा गौरी गौरा का पर्व

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

आज होगी गौरी गौरा का विवाह सम्पन्न , धूमधाम से मनाया जाएगा गौरी गौरा का पर्व

Document Thumbnail

आरंग। प्रदेश भर में  गौरी गौरा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। जिसमें गौरा अर्थात भगवान शंकर और गौरी अर्थात माता पार्वती का विवाह सम्पन्न होता है।धन तेरस के एक दिन पूर्व से यह पर्व की रस्म शुरू हो जाती है। जिसमें महिलाओं और युवतियों द्वारा गौरी गौरा की गीत गाते फूल कुचरना,चांवल चढ़ाना इत्यादि रश्में विधि विधान से की जाती है।यह रश्म पांच दिनों तक चलता है। 


लक्ष्मी पूजा के दिन एक निश्चित स्थान से पूजा आराधना कर बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा निर्माण के लिए मिट्टी लाई जाती है। मिट्टी से रात्रि में चमकीली पेपर व आसन में विराजित कर आकर्षक प्रतिमा बनाकर पूजा आराधना की जाती है। वही रात्रि में युवतियां व महिलाएं घरों में कलसा को आकर्षक ढंग से सजाती है। और गौरी गौरा के  

गीत गाती हुई एक दूसरे के घर जाकर एकत्रित होती है। साथ ही गीत गाती और दोहराती हैं। जिसमें पुरुष और महिलाएं भी गांडा बाजा के धुन में बेधुन होकर नाचते झूमते कांशी से निर्मित सांकड़ से बैगा या अन्य श्रद्धालुओं द्वारा हाथों या पैरों में मारा जाता हैं। जिसे सोंटा लेना कहा जाता है। श्रद्धालुओं इसे भगवान शंकर का प्रसाद मानते है। और खुशी खुशी सांकड़ लेते हैं।

बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा के गीत में बेधुन होकर नाचने झूमने को गौरा चढ़ना कहा जाता है। रात्रि में गौरी के घर गौरा का बाजे गाजे के साथ बारात लेकर पहुंचते हैं। बारात में सम्मिलित श्रद्धालु शिव गण के रूप में माना जाता है।इस प्रकार गौरी गौरा का विवाह सम्पन्न होता जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन इन प्रतिमाओं को बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा गीत गाते नाचते झूमते विसर्जित किया जाता है।यह पर्व प्रमुख रूप से गोंड जनजातियों द्वारा विशेष रूप से मनाया जाता है। जहां गोंड जनजाति नहीं है वहां सभी जाति समुदाय के लोग मिल जुलकर यह पर्व मनाते हैं। इस तरह गौरी गौरा  का पर्व प्रदेश भर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.