Media24Media.com: CG NEWS : सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, चालक की मौके पर मौत ...

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बेकाबू कार, चालक की मौके पर मौत ...

Document Thumbnail

CG NEWS : प्रदेश के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम घुपसाल के पास बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां खड़े ट्रक में टकराने से कार चालक युवक की मौत हो गई।


मृतक युवक ताम्रध्वज साहू मोहला ब्लाक के ग्राम भगवानटोला का रहना वाला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के मुताबिक मृतक ताम्रध्वज साहू किसी काम के सिलसिले में अपनी कार से राजनांदगांव गया था। काम निपटाने के बाद वह वापस लौट रहा था।

जैसे ही वह राजनांदगांव से मोहला-मानपुर स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम घुपसाल के पास पहुंचा, उनकी कार सड़क पर खड़े सीमेंट से भरे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में कार में सवार ताम्रध्वज की मौके पर मौत हो गई। ताम्रध्वज का मोहला मुख्यालय में आर्मी स्टोर के नाम से दुकान है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.