Media24Media.com: CG NEWS : नक्सलियों की नापाक करतूत, 2 गाड़ियों को किया आग के हवाले

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : नक्सलियों की नापाक करतूत, 2 गाड़ियों को किया आग के हवाले

Document Thumbnail

 CG NEWS :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बस्तर में नक्सलियों की सक्रियता तेज हो गई है। नक्सली लगातार विधानसभा चुनाव को बहिष्कार कर रहे हैं। नक्सलियों कही पर्चा जारी कर विरोध जता रहे हैं तो कही आगजनी की वारदातों को अंजाम देकर चुनाव बहिष्कार कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार देर रात ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया।


नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा के बेलपांचा के पास नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार कोंटा से लौट रहे दो सवारी वाहनों में आग लगा दिया है। नक्‍सलियों ने मौके पर चुनाव बहिष्‍कार को लेकर पर्चे भी फेंके है। बता दें बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है। यहां पहले चरण में 7 नवंबर को मतदान होने है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.