Media24Media.com: CG Election 2023: महासमुंद में 13 नवंबर को पीएम मोदी की महारैली, जनसभा को संबोधित करने इस समय पहुंचेंगे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG Election 2023: महासमुंद में 13 नवंबर को पीएम मोदी की महारैली, जनसभा को संबोधित करने इस समय पहुंचेंगे

Document Thumbnail

महासमुंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सुबह 10:10 बजे रायपुर विमानतल पर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचेंगे। यहाँ से हेलीकॉप्टर से 10:55 बजे मुंगेली पहुंचेंगे। मुंगेली में 11 से 11:40 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। 11:55 बजे मुंगेली से रवाना होकर 12:35 बजे महासमुन्द के बेमचा भाठा मैदान में बनाए गए हेलीपेड में लैंड करेंगे। 12:45 से 01:25 बजे तक महासमुन्द में आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1:35 बजे महासमुन्द हेलीपेड से रवाना होकर दोपहर 2:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहाँ से इंदौर (मध्यप्रदेश ) के लिए रवाना हो जाएंगे।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा को लेकर महासमुन्द में व्यापक तैयारी की गई है। करीब 60-70 हजार लोगों की बैठक व्यवस्था विशाल डोम बनाकर किया गया है। बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान सभा स्थल पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था ऐसी है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। बेमचा के आसपास का क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। 

आमसभा में महासमुंद जिले के अलावा आरंग, राजिम, कुरूद, अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। बाहर से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

★★★★⚜️⚜️★★★★

जिला महासमुंद में 13.11.2023 को श्री नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री भारत सरकार का ग्राम बेमचा (महासमुंद) में प्रवास कार्यक्रम होने से सभी प्रकार के वाहनों को महासमुंद से होकर जाने के संबंध में विशेष सूचना पुलिस की ओर से जारी की गई है।

 कृपया ध्यान दें:- 

🚚🚗 *उड़ीसा, खरियार रोड कोमाखान तरफ से आने वाले भारी वाहनो, मध्यम वाहनों एवं कार* :-  जिनको आरंग, रायपुर दुर्ग, बिलासपुर की ओर जाना है, उन्हें बागबाहरा से झलप जाने वाली मार्ग एनएच-53 से होकर जाना होगा। जिन्हें अभनपुर की ओर जाना है वे फिंगेश्वर मोड़ से होकर जायें।


🚗 🚚 *रायपुर आरंग की तरफ से आने वाले भारी व मध्यम वाहनों एवं कार* :- जिन्हें बागबाहरा, कोमाखान, खरियार रोड, उड़ीसा की ओर जाना है । उन्हें घोडारी से सीधे तुमगाव, पटेवा, झलप, बागबाहरा होकर जना होगा। मध्यम वाहनों को खल्लारी, फिगेश्वर की ओर जाना है वे घोड़ारी, महासमुन्द होकर जा सकते हैं।

*जिन आम नागरिकों को महासमुंद से तुमगांव की ओर जाना है, वह आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल तुमाड़बरी कच्ची रास्ते से होकर जाना होगा और तुमगांव से महासमुंद के आने वाले मध्यम वाहनों को जिसको कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होना है वे परसदा पुलिस लाइन के आगे तुमाड़बरी  कच्ची रास्ते से होकर आत्मानंद स्कूल वाली रास्ते से होकर जाना होगा*


⚜️ *कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के वाहन पार्किंग स्थल*⚜️


🚗🚎 *रायपुर, आरंग, कोमाखान, तेन्दूकोना बागबाहरा खल्लारी, छुरा, गरियाबंद, राजिम, फिंगेश्वर, अभनपुर, धमतरी की ओर से* कार्यक्रम स्थल आने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के वाहनों को कार्यक्रम स्थल के सामने छोटी वाहन को पार्किंग करना है एवं बड़ी वाहनों को आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के दाहिने मैदान एवं बाये मैदान पार्किंग स्थल में वाहन खड़ी करना है।

 🚗🚎  *सरायपाली, बसना, पिथौरा, झलप, पटेवा, सिरपुर कसडोल, बलौदाबाजार, तुमगाव की ओर से* कार्यक्रम स्थल आने वाले कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों की बड़ी वाहने अपने सवारियों को पुलिस लाइन परसदा के पास उतारकर बड़ी वाहनो को पार्किंग पुलिस लाइन के आगे सोरिद रोड स्थित पार्किंग स्थल में वाहन खड़ी करना है।


🚐 *VIP एवं राजपत्रित कार्यक्रम स्थल के सामने वाहन पार्किंग, VIP एवं पुलिस अधिकारियों के वाहनों की पार्किंग बेमचा हाई स्कूल मैदान पुलिस कालोनी के सामने पार्किंग स्थल में वाहन पार्किंग करेंगे*


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.