Media24Media.com: महासमुंद रैली में पीएम मोदी बोले - छत्तीसगढ़ एक स्वर में कह रहा, भाजपा आवत हे

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद रैली में पीएम मोदी बोले - छत्तीसगढ़ एक स्वर में कह रहा, भाजपा आवत हे

Document Thumbnail

Chhattisgarh Election 2023: PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महासमुंद में विजय संकल्प महारैली को संबोधित किया। सभा में पीएम ने कहा, महासमुंद में उमड़ा ये विशाल जनसमूह इस बात का साक्षी है कि छत्तीसगढ़ की जनता अपने वोट की ताकत से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकल्प ले चुकी है।


महासमुंद में PM मोदी ने कहा कि भाजपा आवत हे। 7 व 17 तारीख मिलकर यहां के कांग्रेस के कक्का का जाना पक्का कर रही है। लूटो अपनी तिजोरी भरो यही लक्ष्य है कांग्रेस का। छग का विकास करने वाली भाजपा सरकार आएगी। तब विकास पर पहुंचेगा, जिसका छग हकदार है। कांग्रेस कैसे धोखा देती है इसका सबसे बड़ा उदाहरण पीएम आवास छीनना है। जब 2014 में पीएम बना तब तय किया कि इस देश में कोई गरीब झुग्गी झोपड़ी में जिंदगी नहीं गुजरेगा।

PM मोदी ने कहा कि जब 2014 में पीएम बना तब तय किया कि इस देश मे कोई गरीब झुग्गी झोपड़ी में जिंदगी नहीं गुजरेगा। मुझे खुशी है। मैंने छग में संगठन में लंबे समय काम किया। गली मोहल्ले में गया हूं। जैसे ही कांग्रेस की सरकार आई तो लगा कि मोदी की योजन टाइट है। कमीशन संभव नहीं है। तो कांग्रेस ने तुरंत रोड़े अटकना शुरू कर दिया। अब जैसे ही भाजपा सरकार बनेगी पक्का मकान देने का पुण्य काम मिलेगा।

पीएम ने कहा कि यहां के 18 लाख गरीबी को पक्के आवास देना पक्का किया है। मोदी की गारंटी कैसे होती है आपको मालूम है न। पक्की होती है। रिमोर्ट वाली सरकार थी दिल्ली में। भाजपा आने के बाद हमने दो गुना अधिक पैसा छग को दिया। पानी पहुंचने की योजना को भी ये रोक रही ये कांग्रेस सरकार।

मोदी बोले मुझे पूरा भरोसा है। कक्का का जाना पक्‍का है। छग के सीएम का विधायक बनना तक मुश्किल हो गया है। यहां के समर्पित कांग्रसी से इतना च‍िड़े हैं कि सबक सिखाने की ठान ली है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.