Media24Media.com: रश्मिका मंदाना के बाद ऐश्वर्या राय हुईं डीपफेक का शिकार, वीडियो वायरल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रश्मिका मंदाना के बाद ऐश्वर्या राय हुईं डीपफेक का शिकार, वीडियो वायरल

Document Thumbnail

डीपफेक वीडियोज को लेकर इस वक्त खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उसके बाद सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी इसके जाल में फंसीं। सेलेब्स के साथ ही साथ आम सोशल मीडिया यूजर्स ने भी डीपफेक को लेकर चिंता जाहिर की और इस पर सख्त कानून लाने की अपील की। 


हालांकि इस बीच अब ऐश्वर्या राय बच्चन भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई हैं। वीडियो में ऐश्वर्या (डीप फेक वीडियो), सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के गाने 'लेके प्रभु का नाम' पर डांस करती दिख रही हैं। इस रिपोर्ट में जानें कि जारा पटेल के बाद अब किस लड़की का इस्तेमाल डीपफेक के लिए हुआ है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिस में ऐश्वर्या राय नजर आ रही हैं। ये एक ट्रांजिशन वीडियो है, जिस में ऐश्वर्या पहले नॉर्मली जींस-टीशर्ट पहने दिखती हैं और ट्रांजिशन के बाद वो साड़ी में नजर आती हैं। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड में सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का गाना लेके प्रभु का नाम गाना बज रहा है। बता दें कि ये डीप फेक वीडियो है और वीडियो में नजर आ रही लड़की ऐश्वर्या नहीं हैं।

 रश्मिका हुई थीं शिकार

गौरतलब है कि सबसे पहले रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो लोगों की नजर में आया था। जिस में जारा पटेल के वीडियो पर रश्मिका का चेहरा लगा था। इस वीडियो की सच्चाई के बाद अमिताभ बच्चन से लेकर कई अन्य हस्तियों ने डीपफेक के खिलाफ आवाज उठाई थी। वहीं रश्मिका के बाद सारा तेंदुलकर की एक फोटो शुभमन गिल संग वायरल हुई, जो हकीकत में भाई अर्जुन संग थी। वहीं अब ऐश्वर्या राय का डीपफेक वीडियो वायरल होना शुरू हो गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.