Media24Media.com: Train Accident : दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी…

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Train Accident : दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, 20 यात्रियों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू जारी…

Document Thumbnail

Train Accident: बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां राजधानी के बाहरी इलाके भैरब उपजिला में सोमवार को एक मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन की टक्कर में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। वहीं 50 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कमलापुर रेलवे पुलिस के प्रभारी अधिकारी मोहम्मद फिरदौस ने ​मीडिया को बताया कि दो ट्रेनें भैरब पहुंच गई हैं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है।


आगे उन्होंने बताया कि घायलों को बचाने के लिए अग्निशमन सेवा कर्मियों को भी आपातकालीन राहत कार्य में लगाया गया है।उन्होंने कहा कि टक्कर की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे में ढाका जाने वाली एगारोसिन्दुर गोधुली एक्सप्रेस यात्री ट्रेन के दो पिछले डिब्बों को चट्टोग्राम, अज़ीज़ुल हक राजोन की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.