Media24Media.com: छत्तीसगढ़ के खजाने को लूटने वाले हाथों को फिर से हाथ नहीं देगी जनता : अरुण साव

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ के खजाने को लूटने वाले हाथों को फिर से हाथ नहीं देगी जनता : अरुण साव

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान और भाजपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कहा कि चुनाव आयोग ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ की जनता चुनाव की तारीखों की प्रतीक्षा कर रही थी। छत्तीसगढ़ की जनता और भाजपा परिवर्तन के लिए तैयार है।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहली सूची में 21 प्रत्याशियों का ऐलान किया था। आज 64 प्रत्याशियों का ऐलान किया है। कुल मिलाकर 90 में से 85 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है और कांग्रेस से बड़ी बढ़त बना ली है। 85 प्रत्याशियों में कुल मिलाकर आदिवासी समाज से 30 प्रत्याशी मैदान में होंगे, 10 प्रत्याशी अनुसूचित जाति से है, 31 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग से हैं और सूची में अब तक 14 महिलाओं को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया गया है। 

43 ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा गया है जो पहली बार भाजपा के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। 50 वर्ष से कम आयु के 34 युवा प्रत्याशी हैं। भाजपा की सूची में एक तरफ जहां बड़े पैमाने पर युवा और नए प्रत्याशी हैं, वहीं अनुभवी और दिग्गज नेताओं को भी पार्टी ने मैदान में उतारा है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.