Surya Grahan Tomorrow: आज साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक ज्योतिष, धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व होता है। पृथ्वी के कुछ हिस्सों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, जबकि कुछ हिस्सों में वलयाकार ग्रहण दिखेगा। इस दौरान सूर्य कन्या राशि में विराजमान होंगे। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण अमेरिका, समोआ, बरूनी, कंबोडिया, चीन, तिमोर, फिजी, जापान, मलेशिया, माइक्रोनेशिया, न्यूजीलैंड, सोलोमन, सिंगापुर, पपुआ, न्यू गिनी, ताईवान, थाइलैंड, वियतनाम, आस्ट्रेलिया, दक्षिणी हिन्द महासागर , इंडोनेशिया, फिलीपींस और दक्षिणी पेसिफिक सागर आदि से देखा जा सकेगा।
सूर्य ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार रात 08 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और देर रात 02 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।
इन राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव
सूर्य ग्रहण का सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य देव सिंह राशि के स्वामी हैं। इस दौरान ये राशि वाले वाद-विवाद से दूर रहें। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। वाणी पर कंट्रोल रखें। इस दौरान शत्रु हावी होने की कोशिश करेंगे, ऐसे में सतर्क रहने की जरूरत है। कर्ज देने और लेने की स्थिति से बचें।