Media24Media.com: पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, घटना में 12 लोगों की मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, घटना में 12 लोगों की मौत

Document Thumbnail

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में आग की चपेट में आने से 13 लोगो की जलने से मौत हो गई। वहीं दुकान मालिक समेत 4 अन्य लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे दूसरे अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार शाम बेंगलुरु के अनेकल स्थित तालुक के अट्टीबेले में हुआ।


जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब आगामी दिवाली के मद्देनजर एक मालवाहक वाहन से अट्टीबेले मुख्य सड़क पर स्थित रामास्वामी रेड्डी के गोदाम में पटाखे उतारे जा रहे थे। तभी अचानक पटाखों में विस्फोट हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। इससे पटाखों से भरे डिब्बे जलकर खाक हो गए और गोदाम के अन्य हिस्सों में भी फैल गए। इससे गोदाम के दरवाजे पर खड़ी 4 गाड़ियां भी जल गईं। मौके पर 5 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया । फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.