Media24Media.com: भीषण आग

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label भीषण आग. Show all posts
Showing posts with label भीषण आग. Show all posts

छत्तीसगढ़ में फिर लगी भीषण आग, लाखों का माल जल कर खाक

No comments Document Thumbnail

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में आज सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. इसकी सूचना संचालक ने जिला प्रशासन के अग्निशमन विभाग को दी. दमकल कर्मियों ने फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.


अग्निशमन विभाग के कमांडेंट नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सुबह आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को रवाना किया. वहां जाने पर पता चला कि आग काफी बड़ी है. इसके बाद और गाड़ियों को भेजा गया. आग इतनी भीषण थी कि धान और बारदाना जलकर राख हो गए, लेकिन दमकल कर्मियों ने चारों तरफ से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया. इस दौरान 19 गाड़ी पानी आग बुझाने में लगे.

पटाखे की दुकान में लगी भीषण आग, घटना में 12 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। हादसे में आग की चपेट में आने से 13 लोगो की जलने से मौत हो गई। वहीं दुकान मालिक समेत 4 अन्य लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे दूसरे अस्पताल में रिफर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार शाम बेंगलुरु के अनेकल स्थित तालुक के अट्टीबेले में हुआ।


जानकारी के अनुसार, घटना तब हुई जब आगामी दिवाली के मद्देनजर एक मालवाहक वाहन से अट्टीबेले मुख्य सड़क पर स्थित रामास्वामी रेड्डी के गोदाम में पटाखे उतारे जा रहे थे। तभी अचानक पटाखों में विस्फोट हो गया और देखते ही देखते आग लग गई। इससे पटाखों से भरे डिब्बे जलकर खाक हो गए और गोदाम के अन्य हिस्सों में भी फैल गए। इससे गोदाम के दरवाजे पर खड़ी 4 गाड़ियां भी जल गईं। मौके पर 5 दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया । फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया हैं।


फ्यूल डिपो में लगी भीषण आग, 35 लोगों की दर्दनाक मौत

No comments Document Thumbnail

 पोर्टो-नोवो: बेनिन में एक पेट्रोल गोदाम में आग लगने से कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेनिनीज आंतरिक और सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ”नाइजीरिया की सीमा के पास एक कस्बे में सुबह करीब साढ़े नौ बजे (0830 जीएमटी) उस समय आग लग गई, जब एक वाहन से पेट्रोल के बैग्स उतारे जा रहे थे।” समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बयान में कहा गया है कि आग ने उस जगह को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे शुरुआती तौर पर 35 लोगों की मौत हो गई, 


जिसमें एक बच्चा भी शामिल था, और एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल भेजा गया, साथ ही जरुरी मटेरियल भी जलकर खाक हो गया। बयान में कहा गया है कि स्थिति से निपटने के लिए तुरंत फायर ब्रिगेड, पुलिस और मेडिकल टीमों को तैनात किया गया, साथ ही कहा गया कि लोक अभियोजक कार्यालय ने दुर्घटना के कारणों की पूरी जांच शुरू कर दी है।

बेनिन में पेट्रोल उसके पूर्वी पड़ोसी नाइजीरिया से आता है, जो एक प्रमुख तेल उत्पादक है, जहां ईंधन सस्ता है। बेनिन के कस्बों और पड़ोस की सड़कों पर बेचा जाने वाला हजारों लीटर पेट्रोल आम तौर पर बेनिन-नाइजीरिया सीमा पर स्थित स्टेशनों से आता है। व्यापार, जो भारी मुनाफ़ा उत्पन्न करता है, उसमें बड़े जोखिम भी शामिल होते हैं, क्योंकि उत्पाद को संग्रहीत करने का तरीका ठीक नहीं है। इसके चलते, भारी क्षति के साथ अक्सर आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं।


दुर्ग के SBI की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

No comments Document Thumbnail

 रायपुर :  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के मुख्य शाखा में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई है। घटना भिलाई के सेक्टर वन की है।


बताया जा रहा है कि, आज सुबह भिलाई के सेक्टर वन स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मेन ब्रांच में भीषण आग लगी। बैंक के फर्स्ट फ्लोर में कम्प्यूटर रूम में आग लगी है। भिलाई इस्पात संयंत्र की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई है। 20 से अधिक दमकल कर्मी और बैंक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रायपुर के इस थाने में खड़ी वाहनों में लगी भीषण आग, दर्जनों गाड़ियां जलकर खाक

No comments Document Thumbnail

रायपुर : शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 3.40 बजे राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाने में खड़ी जब्ती की दर्जनों गाड़ियों में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैलती गई और जिन गाड़ियों में थोड़ा-बहुत पेट्रोल था उसमें हल्के विस्फोट भी हुए और इससे आग और तेजी से फैल गई.


आग इतने भयानक थी कि थाने के बाजू में स्थित मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया और वहां भी आग से नुकसान हुआ. चूंकि वहां बिजली नहीं काटी जा सकी थी इसलिए आग बुझाने में दमकल कर्मचारियों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

हालांकि 2 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इस दौरान अग्निशमन के जावन स्टीफन, इंद्रजीत साहू, गुलशन जायसवाल, वेणु माधवन, भुवन लाल पुरैना, संजय सिदार, कुबेर वर्मा की अहम भूमिका रही.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.