Media24Media.com: इंदिरा संगीत-कला विवि के ऑफ कैंपस सेंटर पर खैरागढ़ में बवाल, रानी विभा सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इंदिरा संगीत-कला विवि के ऑफ कैंपस सेंटर पर खैरागढ़ में बवाल, रानी विभा सिंह ने की राज्यपाल से मुलाकात

Document Thumbnail

 रायपुर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का रायपुर में ऑफ सेंटर पर खैरागढ़ में बवाल मचा हुआ है। स्थानीय लोग चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अब इस लड़ाई में पूर्व विधायक व राजा देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह भी मैदान में उतर गई है। विभा सिंह ने 2 अक्टूबर को रायपुर राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें जनभावनाओं से अवगत कराया।


विभा सिंह ने कहा कि इंदिरा संगीत विवि एशिया का पहला संगीत विवि है। यह खैरागढ़ की पहचान है। हमारे परिवार ने इस विवि के लिए अपना महल और जमीन दान किया। जो हमारे लिए ही नहीं बल्कि क्षेत्र की जनता को भी गर्व की अनुभूति कराता है। लेकिन इस विवि का रायपुर में गैरजरूरी तरीके से ऑफ सेंटर खोले जाने से जनभावनाएं ही नहीं बल्कि हमारी भावनाएं भी आहत हो रही है।

यह निर्णय लेने से पहले विवि प्रशासन ने न हमसे और न ही देवव्रत सिंह के सुपुत्र आर्यव्रत सिंह व पुत्री शताक्षी सिंह से विमर्श करने की जहमत उठाई। आनन-फानन में लिया यह निर्णय कई श्ंाकाओं को जन्म देता है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में अगले निर्णय तक रायपुर के ऑफ सेंटर आगामी आदेश तक स्थगित करने का उल्लेख है। यह आदेश भी संशय पैदा करता है।

विभा सिंह ने कहा, हमारी मांग है कि ऑफ सेंटर को स्थगित करने की बजाय निरस्त करने का आदेश जारी किया जाए। राज्यपाल शिक्षा विभाग व विवि प्रशासन ने सहमति व रायशुमारी कर जल्द से जल्द ऑफ सेंटर बंद के संबंध में स्थिति स्पष्ट करें।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.