Media24Media.com: नवरात्रि पर गरबा खेलते हुए 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से जा रही जान

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नवरात्रि पर गरबा खेलते हुए 24 घंटे में 10 लोगों की मौत, हार्ट अटैक से जा रही जान

Document Thumbnail

 गुजरात में 24 घंटों में गरबा करते समय कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है जिसको देखते हुए सरकार ने अस्पतालों को पूरी तरह तैयार रहने को कहा है.


 21 अक्टूबर को मरनेवालों में 13 साल के युवक से लेकर अधेड़ उम्र के लोग शामिल हैं. आपको बता दें कि 17 साल के लड़के की गरबा के दौरान 21 अक्टूबर को हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौत हो गयी. इससे पहले 13 साल के एक लड़के की गरबा के दौरान मौत हो गई वो बड़ौदा के दाभोई का रहने वाला था.

राज्य सरकार ने गरबा स्थलों के पास के सभी सरकारी अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट जारी कर उनसे हाई अलर्ट पर रहने का आग्रह किया है.

गरबा आयोजकों को आपातकालीन स्थिति में कार्यक्रमों में तेजी से प्रवेश करने के लिए एम्बुलेंस के लिए गलियारे बनाने के भी निर्देश दिये गये हैं

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.