Media24Media.com: Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने सीएम बीरेन सिंह आवास पर किया हमला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने सीएम बीरेन सिंह आवास पर किया हमला

Document Thumbnail

 Manipur Violence: पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में पिछले चार महीनों से जारी जातीय हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. इस क्रम में भीड़ ने आज यानी गुरुवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की फैमिली के एक खाली घर भी अटैक कर दिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आक्रोशित भीड़ को तितर-बितर कर दिया. मीडिया रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया गया कि राजधानी इंफाल के हिंगांग इलाके में भीड़ ने सीएम के परिवार के एक घर पर हमला करने की कोशिश की.


पुलिस ने 100 मीटर दूर ही रोक दिया

जानकारी के अनुसार घर पर हमला करने आ रही भीड़ को पुलिस ने 100 मीटर दूर ही रोक दिया. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अब इस घर में कोई नहीं रहता है. आपको बता दें कि मणिपुर में सोमवार को पूरे राज्य में उस समय तनाव फैल गया जब सोशल मीडिया पर मैतई समुदाय के दो छात्रों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये दोनों छात्र जुलाई से लापता चल रहे थे. दोनों छात्रों की मौत की खबर के बाद मंगलवार और बुधवार को खूब हिंसक प्रदर्शन हुआ. इस दौरान इंफाल पश्चिम जिले में उपायुक्त ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई. भीड़ ने इस दौरान भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी. इस हिंसा में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से ज्यादातर स्कूली छात्र हैं.

हिंसा में अब तक 175 लोगों की मौत

आपको बता दें कि मणिपुर में पिछले चार महीने से जारी हिंसा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इस अवधि में 5 हजार से ज्यादा अगजनी और 4 हजार से ज्यादा घरों में तोड़फोड़ के केस दर्ज किए गए हैं. उपद्रवियों ने इस दौरान 386 धार्मिक स्थलों में भी तोड़फोड़ की है. मणिपुर में हिंसा के चलते अब तक 65 हजार लोग अपना घर त्याग चुके हैं.

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.