Media24Media.com: महासमुंद में भालू ने दो ग्रामीणों पर हमला किया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

महासमुंद में भालू ने दो ग्रामीणों पर हमला किया, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Document Thumbnail

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के पिथौरा में भालू ने बुधवार की सुबह दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया, जिसमें एक की मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज महासमुंद अस्पताल में चल रहा है. यह मामला महासमुंद जिले के पिथौरा के टेका गांव का है, जहां खुंखार भालू ने आज सुबह 2 ग्रामीणों पर हमला कर दिया.


दरअसल, दोनों जंगल से लगे खेत को देखने गए थे. इसी दौरान अचानक भालू ने हमला कर दिया. वहीं आसपास के खेत मे काम कर रहे लोगों ने ने 108 पर फोन लगाकर एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भिजवाया, जहां डॉक्टर ने टेका गांव के रहने वाले 42 वर्षीय युवक राज कुमार भोई को मृत घोषित कर दिया. जबकि गंभीर रूप से घायल 43 वर्षीय टेका निवासी बैसाखू बरिहा को प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद अस्पताल रेफर कर दिया है.

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेका निवासी बैसाखू बरिहा और राज कुमार भोई जंगल से लगे खेत को देखने गए थे. इसी दौरान  एक मादा भालू और दो शावक ने उनपर हमला कर दिया.इस घटना के बाद पिथौरा वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25 हजार और घायल को 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है.


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.