Media24Media.com: CG NEWS : साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक की डूबने से मौत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS : साथियों के साथ पिकनिक मनाने गए दो युवक की डूबने से मौत

Document Thumbnail

रायपुर :प्रदेश के कबीरधाम के बोड़ला थाना क्षेत्रांतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो युवक की मौत डूबने से हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले हैं। शनिवार को ये दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान नहाने लगे और डूब गए। ये शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। आज रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए।


बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि अजीत कुंभकार 25 वर्ष निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।

इसी दौरान राहुल ठाकुर 25 वर्ष निवासी देवांगन पारा कवर्धा व शुभम झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

कबीरधाम। बोड़ला थाना क्षेत्रांतर्गत रानीदहरा जलप्रपात में नहाने गए दो युवक की मौत डूबने से हो गई है। बोड़ला थाना से मिली जानकारी अनुसार दोनों युवक कवर्धा के रहने वाले हैं। शनिवार को ये दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए आए थे। इसी दौरान नहाने लगे और डूब गए। ये शनिवार शाम 4.30 बजे से लापता थे। रात होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया था। आज रविवार को सुबह रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। तब दोनों युवक के शव बरामद किए गए।

बोड़ला थाना प्रभारी चुरेंद्र ने बताया कि अजीत कुंभकार 25 वर्ष निवासी वार्ड 15 कवर्धा अपने अन्य साथियों के साथ स्कार्पियो वाहन से पिकनिक मनाने रानीदरहा जलप्रपात में आए थे। जलप्रपात किनारे में खाना खाकर कुछ साथी जलप्रपात के पानी में नहा रहे थे।

इसी दौरान राहुल ठाकुर 25 वर्ष निवासी देवांगन पारा कवर्धा व शुभम झरिया 25 वर्ष निवासी मठपारा कवर्धा नहाते समय जलप्रपात के पानी में डूब गए। उनके साथियों द्वारा गमछा शर्ट का रस्सी बनकर बचाने का प्रयास किया लेकिन नहीं बचा पाए। रविवार की सुबह दोनों युवक के शव को बरामद कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.