Media24Media.com: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में विश्व साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली और साक्षरता शपथ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में विश्व साक्षरता दिवस पर जागरूकता रैली और साक्षरता शपथ

Document Thumbnail

 अभनपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय अभनपुर में विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर छात्राओं ने  साक्षरता जन जागरूकता रैली निकाली और  साक्षरता के लिएशपथ ली। विद्यालय के शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 01 सितंबर से लेकर 07 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह मनाया जाता है। 


 08 सितम्बर को विश्व साक्षरता दिवस है, जिसके लिए अनेक कार्यक्रम का आयोजन विदायलयों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। शासन के निर्देशानुसार रायपुर ज़िले के 5 लाख असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है। 

जिसके तहत विद्यालयों में साक्षरता जागरूकता के अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूली बच्चों को घर-परिवार और गाँव के असाक्षर लोगो को साक्षर करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य नाज़िमा ऐजाज़ के मार्गदर्शन में संचालित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता पी.आर.तारक ,सुखदेव राम साहू ,ओमेश्वरी साहू ,सुमेख पटेल,मनीषा देबनाथ,रेणु सिन्हा,यज्ञदत्त देशमुख,कविता साहू,भूनेश्वरी साहू ,लोकेश्वर साहू ,शशि बर्मन,भोला राम साहू,मालती सिन्हा ,एच.कौर समेत शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.