Media24Media.com: राष्ट्रपति ने आयुष्मान भवः अभियान का किया शुभारंभ

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्ट्रपति ने आयुष्मान भवः अभियान का किया शुभारंभ

Document Thumbnail

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य सभी लोगों को व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। राष्ट्रपति ने गांधीनगर में राजभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के इस अभियान की शुरुआत की। आयुष्मान भवः अभियान देशभर में व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की पहल है। इसका उद्देश्य प्रत्येक गांव और शहर में हर किसी को संपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि कोई भी गांव या क्षेत्र ऐसा न हो जो स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहे। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वस्थ भारत का हमारा सपना तभी साकार हो सकेगा, जब सभी लोग स्वस्थ रहेंगे। आयुष्मान भवः अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन सत्रह सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा में लागू किया जाएगा। इस अभियान के तीन भाग हैं- आयुष्मान आपके द्वार, स्वास्थ्य और वेलनेस केंद्रों पर आयुष्मान मेला और हर गांव तथा हर पंचायत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान सभा का आयोजन करना है।

आयुष्मान भवः कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव अंबिकापुर से वर्चुअल रूप से जुड़े और प्रदेश में इस अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में सिंहदेव ने हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। साथ ही उन्होंने टीबी के मरीजों को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों को भी सम्मानित किया।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.