Media24Media.com: छत्तीसगढ़: 1 करोड़ का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, कई राज्यों में था नेटवर्क

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़: 1 करोड़ का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, कई राज्यों में था नेटवर्क

Document Thumbnail
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर समेत कई राज्यों में नक्सली घटनाओं का मास्टरमाइंड नक्सली संजय दीपक राव उर्फ विजय को तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय पर एक करोड़ का ईनाम था। उसका नेटवर्क छत्तीसगढ़ समेत तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल समेत साउथ के इलाकों में था। संजय हैदराबाद के एक अस्पताल में ईलाज करने पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पुलिस ने उसे धर दबोचा। संजय दीपक राव नक्सलियों के केंद्रीय कमेटी का सदस्य है।




बताया जा रहा है कि नक्सली संजय तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक ट्राई जंक्शन का सचिव भी है। बस्तर के दंडकारण्य इलाके के नक्सलियों से लगातार संपर्क में था। सूत्रों के अनुसार, यह वारदातों के लिए साजिश रचने का काम करता था, और बस्तर के ताड़मेटला, रानी बोदली, झीरम में हुई नक्सली वारदातों का वह मास्टरमाइंड भी था। बड़ी नक्सल घटनाओं के लिए सेंट्रल कमेटी के सदस्यों सहित अन्य बड़े लीडर्स जो भी प्लानिंग बनाते थे ये उस टीम में शामिल रहता था।

छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम तेलंगाना में संजय दीपक से पूछताछ करने जाएंगी, ताकि यह पता चल सके वह छत्तीसगढ़ में किन-किन वारदातों में शामिल रहा हैं वहीं संजय के लोकल नेटवर्क का पता लगाया जाएगा।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.