Media24Media.com: अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार डा.के के पाटिल ने लिखा मोरध्वज की कहानी पर सुआ गीत, नगर के नौ देवियों की महिमा पर लिखे जस गीत

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार डा.के के पाटिल ने लिखा मोरध्वज की कहानी पर सुआ गीत, नगर के नौ देवियों की महिमा पर लिखे जस गीत

Document Thumbnail

 आरंग। पीपला  फाउंडेशन आरंग के सदस्यों के आग्रह पर  अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार  दुर्ग व भिलाई निवासी डाक्टर कृष्ण कुमार पाटिल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर राजा मोरध्वज की महिमा पर सुआ गीत तथा नगर के नौ दुर्गा स्वरूप महामाया, शीतला,मां चंडी, खल्लारी,बाला त्रिपुरा,सतबहिनिया, दंतेश्वरी, कंकाली,समिया माता पर गीत रचना किए हैं। जिसके बोल हैं महादानी मोरध्वज के सुन लव कहानी तथा आरंग नगर के देवी माई के भुवना म दियना बरत हे।




फांऊडेशन के संयोजक महेन्द्र पटेल का कहना है मोरध्वज की कहानी को बालिकाएं सुआ  गीत व नृत्य के माध्यम से जन जन तक पहुंचाएंगी।जिससे राजा मोरध्वज की महिमा और दानशीलता की कहानी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार होगा।उसी प्रकार नगर की देवियों पर आधारित जस सेवा गीत से नगर की देवियों की महिमा जन जन तक पहुंचे गी।साथ ही विडियो के माध्यम से लोग आरंग की देवियों का दर्शन कर पाएंगे।

वहीं पीपला फाउंडेशन के सदस्यों ने के के पाटिल का आभार प्रकट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दिए हैं। ज्ञात हो कि कृष्ण कुमार पाटिल छत्तीसगढ़ी साहित्य को देश विदेश में गजल ठुमरी छोटा ख्याल के रूप में पहुंचाने तथा आल इंडिया रेडियो से प्रदेश में सबसे अधिक विधाओं में ग्रेडेशन पास करने वाले प्रदेश के एकलौते कलाकार हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.