Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

भाजपा का परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की ताबूत पर आखिरी कील : राहुल चंद्राकर

महासमुंद। भाजप नेता राहुल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा ने 2003 से 2018 तक 15 साल छत्तीसगढ़ को संवारने का काम किया। गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाया। लेकिन, कांग्रेस ने पिछले 4 साल 9 माह में छत्तीसगढ़ को तहस-नहस कर दिया। छत्तीसगढ़ को 15 साल पीछे धकेल दिया। आज चहूं ओर अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी को बढ़ावा, माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश की जनता भ्रष्ट सरकार से त्रस्त है। परिवर्तन की लहर चल रही है।

चंद्राकर ने बताया कि इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व्यापी परिवर्तन यात्रा निकालने जा रही है। जिसमें पार्टी के नेता, कार्यकर्ता अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और गांव-गांव तक जाकर जन-जन तक भाजपा सरकार के पिछले 15 वर्ष के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ वर्ष की उपलब्धियों से जोड़ेंगे। साथ ही भूपेश बघेल सरकार के काले कारनामे भी जन-जन तक पहुंचाएंगे। चंद्राकर ने कहा वर्ष 2003 में भी भाजपा ने यात्रा निकाली और कांग्रेसी कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंका था। यह परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की ताबूत पर आखिरी कील का काम करेगी।

चंद्राकर ने सनातन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाली सनातन विरोधी कांग्रेस और मिशनरियों की मिलीभगत है। इन सभी ने हमेशा सनातनियों की आस्था पर हमला किया है। जबकि, प्रधानमंत्री मोदी ने सनातन का सम्मान कर, देशवासियों की आस्था का सम्मान कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण शुरू करवाया। आज सनातन संस्कृति का बढ़ता गौरव इन सनातन विरोधियों को हजम नहीं हो रहा है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.