Media24Media.com: रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, इस मामले में हुआ था गिरफ्तार

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

रायपुर सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, इस मामले में हुआ था गिरफ्तार

Document Thumbnail

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की मौत हो गई है। मौत संदिग्ध होने की वज़ह से जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है, जो तक़रीबन 30 साल का है। पवन मूलतः बिहार का रहने वाला था। रायपुर सेंट्रल जेल में पवन एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज़ अपराध में बंद था।


इधर जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था। उसके पास गांजा मिला था। इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था। गुरुवार को वह अचानक से जेल में गिर गया। उसके बाद उसे जेल के अस्पताल में लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बहरहाल मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट में यह साफ हो जाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या रही है। अभी पूरा मामला संदिग्ध है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.