Media24Media.com: ट्रेन में बत्ती हुई गुल तो यात्रियों ने TTE को किया टॉयलेट में बंद, पढ़ें पूरी खबर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्रेन में बत्ती हुई गुल तो यात्रियों ने TTE को किया टॉयलेट में बंद, पढ़ें पूरी खबर

Document Thumbnail

नई दिल्ली। सुहेलदेव एक्स्प्रेस  के दो कोच में बत्ती गुल हो गई। जिससे यात्री परेशान हो गए और उन्होंने अपना सारा गुस्सा टीटीई (TTE) पर निकाल दिया। दरअसल, ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से यूपी के गाजीपुर के लिए जैसे ही रवाना हुई तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच में पावर फेल्योर होने के चलते बत्ती गुल हो गई। जिसके बाद गुस्साए यात्रियों ने टीटीई (TTE) को शौचायल में बंद कर दिया।


दरअसल सुहेलदेव एक्सप्रेस जब आनंद विहार टर्मिनल से निकली तो उसके कुछ ही देर बाद ट्रेन के दो कोच बी-1 और बी-2 में पावर फेल्योर होने के चलते बत्ती गुल हो गई। इससे यात्रियों में रोष बढ़ गया।

पहले तो उन्होंने टीटीई से इसका कारण पूछा जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो यात्री झल्ला गए और टीटीई को कोच के टॉयलेट में बंद कर दिया और खूब हंगामा किया।

कोच बी-1 और बी-2 में सवार यात्रियों में सवार यात्री का सब्र टूटा तो हंगामा करने लगा। इस बीच जब उन्होंने टीटीई से बिजली गुल होने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर अव्यवस्था से परेशान यात्री झल्ला गए और उन्होंने टीटीई को कोच के टॉयलेट में बंद कर दिया।



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.