Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रायपुर, दिया गया गॉड ऑफ ऑनर

Document Thumbnail

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंची, यहां पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी विमानतल पर राष्ट्रपति का छत्तीसगढ़ प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुँचने पर स्वागत किया। इस दौरान महापौर एजाज ढेबर, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, रायपुर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल उपस्थित रहे। इस दौरान स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा कार्यक्रम

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रायपुर में आज जगन्‍नाथ मंदिर में दर्शन और आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी. इसके पश्‍चात वे विधान सभा रोड, सड्डू स्थित ब्रम्‍हकुमारी संस्‍थान के शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में ‘सकारात्‍मक परिवर्तन का वर्ष’ कार्यक्रम का शुभारम्‍भ करेंगी. अपराह्न में राष्‍ट्रपति मुर्मू महंत घासीदास स्‍मारक संग्रहालय का भ्रमण करेंगी. रात्रि विश्राम राजभवन, रायपुर में होगा.

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.