Media24Media.com: Pragyan Rover ने किया कमाल, चंद्रमा पर खोज निकाला ऑक्सीजन और सल्फर, हाइड्रोजन की तलाश जारी

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Pragyan Rover ने किया कमाल, चंद्रमा पर खोज निकाला ऑक्सीजन और सल्फर, हाइड्रोजन की तलाश जारी

Document Thumbnail

Chandrayaan-3 Update: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  ने मंगलवार को चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी नई जानकारी दी है। भारत के मून मिशन ने चंद्रमा पर ऑक्सीजन और सल्फर की खोज की है। अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि रोवर ‘प्रज्ञान’ का चांद की सतह पर मिशन जारी है।


इसरो ने ट्वीट करके बताया कि प्रज्ञान रोवर पर लगा उपकरण एलआईबीएस पहली बार इन-सीटू माप के माध्यम से, दक्षिणी ध्रुव के पास चंद्र सतह में सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि करता है। जैसा कि अपेक्षित था, Al, Ca, Fe, Cr, Ti, Mn, Si और O का भी पता चला है। एजेंसी ने आगे लिखा कि हाइड्रोजन (एच) की खोज जारी है।

लेजर-इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप’ (एलआईबीएस) चंद्रमा पर लैंडिंग स्थल के आसपास की मिट्टी और चट्टानों की मौलिक संरचना की पड़ताल के लिए है। एलआईबीएस उपकरण को इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम्स (एलईओएस)/इसरो, बेंगलुरु की प्रयोगशाला में विकसित किया गया है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.