Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में अब खिलाड़ी करेंगे राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, 4 साल से नही मिला अलंकरण

रायपुर : छत्तीसगढ़ खेल मंच से जुड़े विभिन्न खिलाडिय़ों ने बुधवार को पत्रकारवार्ता के माध्यम से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के साथ ही उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण समारोह आयोजित कर शासकीय नौकरी पर नियुक्ति करने की मांग की। 


मंच के अमन यादव व अन्य खिलाडिय़ों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 288 दिनांक 18-10-2007 द्वारा अधिसूचना प्रकाशित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा अंतर्गत विभिन्न खेलों में जिन्होंने राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के लिए नीति का निर्धारण किया गया है। लेकिन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2019 से 2023 तक खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट घोषित नहीं किया गया जिसके लिए विभिन्न खेल के प्रतिभाशाली खिलाड़ी वंचित है। 

सभी खिलाडिय़ों ने एक छत्तीसगढ़ खेल मंच बनाया और अपनी मांग की है जिसमें वर्ष 2019 से 2023 तक छत्तीसगढ़ राज्य की विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय / अन्तर्राष्ट्रीय पदक विजेता को उत्कृष्ट - खिलाड़ी घोषित किया जाए। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की घोषणा नहीं किए जाने के कारण खिलाड़ी शासकीय नौकरी के लिए पात्रता उम्र अधिक होने से इसका लाभ नहीं मिल पाएगा इसलिए उन्हें 5 वर्षों की विशेष छूट प्रदान किया जाए। 

विभिन्न विभाग के रिक्त पदों में स्पोट्र्स कोटा से अभियान चलाकर उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को योग्यता अनुसार सीधी भर्ती किया जाए। खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा वर्ष 2019 से 2023 तक प्रतिभाशाली विभिन्न खेलों के खिलाडिय़ों जिन्होंने राष्ट्रीय / अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता को उत्कृष्ट खिलाड़ी अलंकरण समारोह आयोजित कर प्रमाण पत्र जारी कर शासकीय नौकरी पर नियुक्ति दिलाने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.