Media24Media.com: Earthquake : दिल्‍ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Earthquake : दिल्‍ली-एनसीआर सहित देश के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके

Document Thumbnail

 Earthquake : देश के कई इलाकों में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्‍तान के हिंदू कुश में था. दिल्‍ली-एनसीआर  सहित उत्तर भारत के कई इलाकों विशेषकर जम्मू कश्मीर और पंजाब के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. 


हिंदूकुश का इलाका पहाड़ी इलाका है, जहां पर आबादी बेहद कम है. साथ ही भूकंप की गहराई ज्‍यादा होने के चलते नुकसान की बेहद कम आशंका जताई जा रही है. भूकंप के कारण फिलहाल किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. 


नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी एक ट्वीट के दौरान जानकारी दी है कि अफगानिस्‍तान के हिंदू कुश इलाके में 9 बजकर 31 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है. भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 181 किमी नीचे था.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक कहीं से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले शनिवार सुबह 8.36 बजे रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र पाकिस्तान क्षेत्र में था। भूकंप विज्ञान की दृष्टि से कश्मीर भूकंप प्रवण क्षेत्र में स्थित है।

8 अक्टूबर 2005 को जम्मू-कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 7.6 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों किनारों पर 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.