Chandrayaan On Moon : चंदा मामा के लिए निकले हिंदुस्तान के मिशन चंद्रयान-3 को आज पूरा एक महीना बीत चुका है. चंद्रयान-3 लगातार और सफलतापूर्वक अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है. आज से करीब 9 दिन बाद चंद्रयान-3 चांद की सतह पर लैंड करेगा. लेकिन आज का दिन चंद्रयान-3 के लिए बेहद अहम होगा. बता दें कि आज तारीख 14 अगस्त है और आज से ठीक एक महीने पहले चंद्रयान-3 का चांद के लिए सफर शुरू हुआ था. 14 जुलाई को चंद्रयान-3 आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रमा के लिए निकला था. तब से लेकर अब तक चंद्रयान-3 ने कई मुश्किलों से गुजरते हुए बड़े और अहम पड़ाव को पार किया है. अब आपको चंद्रयान-3 के अब तक के सफर के बारे में बताते हैं.
चंद्रयान-3 का अब तक का सफर
चांद पर 14 दिन ही क्यों रहेगा चंद्रयान-3?
चंद्रयान-3, 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करेगा और 14 दिनों तक यहां काम करेगा. अब ऐसे में सवाल उठता है कि चंद्रयान-3 सिर्फ 14 दिन ही क्यों चांद की सतह पर रहेगा? बता दें कि चंद्रमा पर 14 दिन तक रात और 14 दिन तक उजाला रहता है. जब यहां रात होती है तो तापमान -100 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाता है. चंद्रयान के लैंडर और रोवर अपने सोलर पैनल्स से पावर जनरेशन करेंगे इसलिए वो 14 दिन तो पावर जेनेरेट कर लेंगे लेकिन रात होने पर पावर जनरेशन प्रोसेस रुक जाएगी. पावर जेनेरेशन नहीं होगा तो इलेक्ट्रॉनिक्स भयंकर ठंड को झेल नहीं पाएंगे. इस स्थिति में उनमें खराबी आना शुरू हो जाएगी.