Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chandrayaan-3 Landing Update: चंद्रयान-3 का चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से हुआ कम्युनिकेशन

Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 Landing Update:  भारत का चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल (LM) चांद की कक्षा में चक्कर लगा रहा है और इतिहास रचने को तैयार है. इसरो ने कहा है कि लैंडर की बुधवार (23 अगस्त) को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है. चांद की ओर बढ़ रहे चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के ऑर्बिटर से संपर्क हो गया है.


इसरो ने इस बारे में सोमवार (21 अगस्त) को ट्वीट कर जानकारी दी. इसरो ने लिखा, "स्वागत है दोस्त- चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया. दोनों के बीच दोतरफा संवाद स्थापित हो गया है. अब लैंडर मॉड्यूल से संपर्क में रहने के ज्यादा रास्ते हैं. लैंडिंग का सीधा प्रसारण बुधवार को शाम 5:20 बजे शुरू होगा.


चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर कर रहा मदद

दरअसल, भारत का चंद्रयान-2 का लैंडर साल 2019 में चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करते वक्त क्रैश हो गया था. हालांकि, चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर 2019 से ही चांद की परिक्रमा कर रहा है और इसने चंद्रयान-3 मिशन में काफी सहायता की है.

सुरक्षित लैंडिंग की जगह में सहायता की

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर लैंडर मॉड्यूल के साथ कम्यूनिकेशन कर रहा है. इसके जरिए ग्राउंड स्टेशन तक सिग्नल भी पहुंचेगा. चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने पहले ही चंद्रयान-3 लैंडर के लिए सुरक्षित लैंडिंग के लिए जगह की पहचान करने में भी अहम भूमिका निभाई है.

लगभग हाथ की पहुंच के अंदर है

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-3 द्वारा चंद्रमा के सुदूर हिस्से की नई ली गई तस्वीरें साझा कीं और कहा कि चंद्रमा अब लगभग हाथ की पहुंच के भीतर है। चंद्रमा के दूरवर्ती क्षेत्र की नवीनतम छवियां लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन और अवॉइडेंस कैमरा द्वारा कैप्चर की गईं।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.