Media24Media.com: Chandrayaan 3: चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान- 3, जाने कब होगा लैंड

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chandrayaan 3: चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा चंद्रयान- 3, जाने कब होगा लैंड

Document Thumbnail

 ISRO India Moon Mission 2023 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार को चंद्रमा पर जाने वाले अंतरिक्ष यान चंद्रयान- 3 (को ट्रांसलूनर कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया. इसके साथ ही चंद्रमा पर जाने वाले गिने-चुने देशों में शामिल होने वाले मुल्कों की कतार में शामिल होने के लिए भारत एक कदम और आगे बढ़ गया. इसरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.


इसरो ने ट्वीट कर दी जानकारी

चंद्रया- 3 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर इसरो ने ट्वीट किया, 'चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर ली है और अब वह चंद्रमा की ओर बढ़ गया है. ISTRAC में एक सफल पेरिगी-फायरिंग की गई, इसरो ने अंतरिक्ष यान को ट्रांसलूनर कक्षा में स्थापित कर दिया है. अगला पड़ाव: चंद्रमा. चंद्रयान -ऑर्बिट इंसर्शन (एलओआई) की योजना 5 अगस्त, 2023 को चंद्रमा पर पहुंचाने की है.'

इस दिन लॉन्च हुआ था मिशन

ट्रांसलूनर ऑर्बिट इंजेक्शन वह प्रक्रिया है, जिसके तहत चंद्रमा की ओर जाने वाले अंतरिक्ष यान को एक खास पथ पर डाल दिया जाता है, जिससे वह स्मूथली चंद्रमा तक पहुंच सके. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा कि वह 5 अगस्त, 2023 को एलओआई प्रक्रिया को अंजाम देगी. चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान (Chandrayaan 3) को भारत के हेवी लिफ्ट रॉकेट एलवीएम3 द्वारा कॉपीबुक शैली में 14 जुलाई, 2023 को कक्षा में स्थापित किया गया था.

बता दें कि साल 2019 में चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर चंद्रमा की सतह पर क्रैश हो गया था. इसके बाद ही भारत ने चंद्रयान-3 मिशन की तैयारी शुरू कर दी थी. चंद्रयान-2 की तरह ही चंद्रयान-3 के लैंडर का नाम भी विक्रम रखा गया है. 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.