Media24Media.com: Chandrayaan-3 ने कैद की चांद की खूबसूरत तस्वीर, ISRO ने शेयर किया वीडियो

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Chandrayaan-3 ने कैद की चांद की खूबसूरत तस्वीर, ISRO ने शेयर किया वीडियो

Document Thumbnail

 Chandrayaan-3 : भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3  धीरे-धीरे चंद्रमा के करीब पहुंचता जा रहा है. गुरुवार को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चंद्रयान-3 ने चांद की पहली तस्वीर भेजी है, जो बेहद खूबसूरत है. चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर लगे कैमरा-1 से 17/18 अगस्त को ये तस्वीर ली गई थी. भारतीय स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने इसका वीडियो बनाकर ट्विटर पर शेयर किया है.




चंद्रमा तक जाने के लिए चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर को करीब 100 किमी की दूरी खुद तय करनी है. 18 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल की डीबूस्टिंग हुई. डीबूस्टिंग की प्रक्रिया में लैंडर की स्पीड कम हो जाती है.

इंडियन स्पेस रिसर्च सेंटर (इसरो) के मुताबिक लैंडर 23 अगस्त शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा. लैंडर विक्रम और रोवर चांद के साउथ पोल पर लैंड करेंगे. अगर चंद्रमा-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफलतापूर्वक हो जाती है तो भारत, अमेरिका, रूस और चीन के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.