Media24Media.com: BIG NEWS : संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल की स्थगित, कहा “भूपेश है, तो भरोसा है”

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

BIG NEWS : संविदा कर्मचारियों ने हड़ताल की स्थगित, कहा “भूपेश है, तो भरोसा है”

Document Thumbnail

रायपुर। एक महीने से हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। 3 जुलाई से नियमितिकरण की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी हड़तला में बैठे थे जिसे स्थगित करने की सूचना संविदा कर्मी के नेताओं ने दी है।


छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ ने हड़ताल स्थगित करने के संबंध में एक पत्र जारी कर कहा है कि “छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए एवं “भूपेश है तो भरोसा है” पर विश्वास रखते हुए 3 जुलाई से चली आ रही संविदा कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन आंदोलन को आज स्थगित किया जाता है।


विगत 30 दिनों तक हमने संविदा कर्मचारियों के दर्द पीड़ा और मांग को शासन तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि जिन मांगों को लेकर आंदोलनरत थे वे सभी मांगे आगामी दिनों में जरूर पूर्ण होगी। आज दिनांक 2 अगस्त 2023 को हम अपना अनिश्चितकालीन आंदोलन स्थगित करते हैं।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.