Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रदेश में 5 साल पहले किसानों की हालत थी खराब, अब किसानों की स्थिति हुई मजबूत : सीएम बघेल


रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में आयोजित ’भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को जांजगीर-चांपा पहुंचे। यहां उन्होंने अतिथियों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर और राज्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 467 करोड़ 32 लाख 92 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।



’भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, आज 467 करोड़ की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास मल्लिकार्जुन खड़गे जी के हाथों हुआ। पौने 2 लाख करोड़ के आसपास की राशि डायरेक्ट ट्रांसफर हुई है। कोई बीच का आदमी नहीं है, हमने लोगों की जेब में सीधे पैसे डाले। इस साल हमने 107 लाख मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदे। तीसरे दिन खाते में पैसे पहुंच जाते थे। यह किसानों की सरकार है। इस साल 20 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदेंगे। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि, 23 लाख, 30 लाख, 36 लाख मीट्रिक टन धान की हमने नीलामी की थी। कर्जमाफी, धान खरीदी का वादा हमने निभाया। विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में हमने वादा निभाया। कर्ज माफी और धान खरीदी का जो वादा हमने किया था, उसे निभाया है।

सीएम बघेल ने कहा कि, 7 दिन बाद 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की अगली किश्त किसानों के खातों में आएगी। छत्तीसगढ़ पूरे देश में इकलौता राज्य है, जहां मजदूरों को भी 7 हजार रुपए की सालाना सहायता राशि दी जा रही है। 13 लाख परिवार से हम तेंदूपत्ता 4000 रुपए प्रति मानक बोरा खरीद रहे हैं। हमारे प्रदेश में किसान बढ़के अब 26 लाख हो गए हैं। हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारों को 112 करोड़ रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया। पूरे देश में गोबर कहीं नहीं खरीदा जाता, लेकिन हमारे छत्तीसगढ़ में हम 2 रुपए प्रति किलो में गोबर खरीद रहे हैं। 42 लाख परिवारों को हम बिजली बिल हाफ योजना का लाभ दे रहे हैं। 3800 करोड़ रुपए का लाभ मिला है। हमारी सरकार में छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसकों हमने फायदा नहीं पहुंचाया है। सब को फायदा…मजदूरों से लेकर किसानों को सीधा पैसा पहुंच रहा है। अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। हम सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन नहीं दी है, या जमीन में भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए है।
हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.