Media24Media.com: CG NEWS: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्‍चों की मौत, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG NEWS: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्‍चों की मौत, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के गरियाबंद ज़िले के ग्राम नहरगाँव में दो बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई है, पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा रेशक्यू कर तालाब से निकाला गया .


दरअसल, नहरगाव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बता दें की दोनों बच्चों की उम्र लगभग 9 से 12 साल के बीच थी दोनों बच्चे सुबह से अपने घर से निकले थे और काफ़ी समय तक जब दोनों बच्चे अपने अपने घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूँढना शुरू किया। 

वही रात तक़रीबन 11 बजे दोनों बच्चो का शव तालाब से निकाला गया घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम मौके पर पहुँच बच्चों के शव को अस्पताल लाया गया और शव को मर्चूरी में रखा गया जहां सोमवार सुबह तहसीलदार की उपस्थिति में डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्डम कर दोनों बच्चों की शव को परिजनों को सौपा गया वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। 

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.