Media24Media.com: तालाब

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label तालाब. Show all posts
Showing posts with label तालाब. Show all posts

CG NEWS: तालाब में डूबने से दो मासूम बच्‍चों की मौत, हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

No comments Document Thumbnail

रायपुर : प्रदेश के गरियाबंद ज़िले के ग्राम नहरगाँव में दो बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई है, पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा रेशक्यू कर तालाब से निकाला गया .


दरअसल, नहरगाव में दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. बता दें की दोनों बच्चों की उम्र लगभग 9 से 12 साल के बीच थी दोनों बच्चे सुबह से अपने घर से निकले थे और काफ़ी समय तक जब दोनों बच्चे अपने अपने घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूँढना शुरू किया। 

वही रात तक़रीबन 11 बजे दोनों बच्चो का शव तालाब से निकाला गया घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही थाना प्रभारी राकेश मिश्रा की टीम मौके पर पहुँच बच्चों के शव को अस्पताल लाया गया और शव को मर्चूरी में रखा गया जहां सोमवार सुबह तहसीलदार की उपस्थिति में डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्डम कर दोनों बच्चों की शव को परिजनों को सौपा गया वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। 

महासमुंद : मत्स्याखेट पर 15 अगस्त तक लगा प्रतिबंध

No comments Document Thumbnail

महासमुंद। वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि और प्रजनन काल को देखते हुए आज शुक्रवार 16 जून से मत्स्याखेट पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अगस्त 2023 तक रहेगा। जिला मत्स्य पालन विभाग के अनुसार सभी नदी, तालाब, मत्स्योद्योग अधिनियम के प्रावधान के तहत यह प्रतिबंध लगाया है। जिले के समस्त नदियों, नालों तथा छोटी नदियों, सहायक नदियों में जिन पर सिंचाई के तालाब, जलाशय (बड़े या छोटे) निर्मित किए गए हैं,

उनमें किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी प्रकार का मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध रहेगा। यह प्रतिबंध छोटे तालाब या अन्य जल स्त्रोत जिनका संबंध किसी नदी नाले से नहीं है, के अतिरिक्त जलाशयों में किये जा रहे केज कल्चर में लागू नहीं होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र (संशोधित) अधिनियम के नियम-3(6) के अंतर्गत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रूपए का जुर्माना या दोनों एक साथ होने का प्रावधान है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.