Media24Media.com: विपक्ष ने किया गठबंधन के नाम का ऐलान, नए गठबंधन का नाम INDIA होगा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विपक्ष ने किया गठबंधन के नाम का ऐलान, नए गठबंधन का नाम INDIA होगा

Document Thumbnail

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर आज दो गठबंधनों की महा बैठक हो रही है। एक ओर बेंगलुरु में विपक्षी एकता की बैठक हो रही है तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में एनडीए की बैठक हो रही है। इन सबके बीच विपक्षी एकता ने अपने नए नाम की घोषणा कर दी है। पहले माना जा रहा था कि यूपीए के तहत विपक्षी एकता के बैठक हो रही है। हालांकि, अब यूपीए का नाम बदलकर INDIA कर दिया गया है। इसके संकेत भी विभिन्न दलों के नेताओं की ओर से किए जा रहे ट्वीट से मिलने लगे हैं।


ये है 'INDIA' का मतलब

विपक्षी खेमे का नाम 'INDIA' सुझाया गया है उसका मतलब भी हम आपको बता देते है।

I - Indian (इंडिया)
N - National (नेशनल)
D - democratic (डेमोक्रेटिक)
I - Inclusive (इंक्लूसिव )
A - Alliance (एलायंस)

दावा किया जा रहा है कि 26 दलों के गठबंधन को INDIA यानी Indian National Democratic Inclusive Alliance (भारतीय राष्ट्रीय जनतांत्रिक समावेशी गठबंधन) के नाम से जाना जाएगा। राजद ने ट्वीट कर कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन भारत का प्रतिबिंब है! ट्वीट में यह भी कहा गया है कि अब भाजपा को INDIA कहने में भी पीड़ा होगी!

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.