Media24Media.com: चंद्रयान या कुछ और... ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर मिली रहस्यमयी वस्तु भारतीय रॉकेट का हिस्सा, स्‍पेस एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

चंद्रयान या कुछ और... ऑस्ट्रेलियाई समुद्र तट पर मिली रहस्यमयी वस्तु भारतीय रॉकेट का हिस्सा, स्‍पेस एजेंसी ने किया बड़ा खुलासा

Document Thumbnail

Chandrayaan 3:   भारत का चंद्रयान तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है। वहीं इससे जुड़ा एक बड़ा दावा किया गया कि  चंद्रयान-3 का मलबा ऑस्ट्रेलिया में जाकर गिर गया। हालांकि ऑस्ट्रेलियन एजेंसी ने अब इसको लेकर बड़ा खुलासा किया है। एजेंसी ने साफ कर दिया कि समुंदर किनारे मिला बड़ा टुकड़ा चंद्रयान 3 का नहीं है। ये पीएसएलवी का मलबा है जिसे इसरो की तरफ से लॉन्च किया गया था। स्थानीय लोगों को विशाल चीज से दूर रहने के लिए कहा गया था। 


बता दें कि भारत के चंद्रयान 3 लॉन्च किए जाने के दो दिनों दिनों बाद ही ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट पर एक अजीब सा पुर्जा मिला था। धातु का ये पुर्जा 2 मीटर लंबा और इस पर तार लटक रहे थे। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी ने भी इसको लेकर एक ट्विट किया। ऑस्ट्रेलिया की स्पेस एजेंसी ने इस रहस्मयी चीज की तस्वीर को पोस्ट करते हुए कहा है कि हम इस रहस्मयी चीज की जांच कर रहे हैं। कुछ दिनों बाद, ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने पुष्टि की है कि यह संभवतः ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के तीसरे चरण का मलबा है।


चंद्रयान-3 के लॉन्च होने के एक दिन बाद पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में ज्यूरियन खाड़ी के पास एक समुद्र तट पर रहस्यमयी वस्तु की खोज की गई, जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि यह लॉन्च व्हीकल मार्क-III का एक बीता हुआ चरण है। हालाँकि, यह पुष्टि हो गई है कि मलबा पुराने पीएसएलवी प्रक्षेपण का था। 





Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.