Media24Media.com: CG BREAKING NEWS : ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CG BREAKING NEWS : ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर की मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप

Document Thumbnail

 जांजगीर-चांपा. जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में एक डॉक्टर की मौत हो गई है. जिससे जिला अस्पताल हड़कंप मच गया है. एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभ राज बंजारे की मौत हुई है. शुक्रवार रात डॉ. बंजारे ऑपरेशन के लिए मरीजों को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दे रही थीं. इसी दौरान वे बेहोश होकर गिर पड़ीं. हार्ट अटेक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.




जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शोभराज के परिजन भिलाई में रहते हैं. आज जिला अस्पताल में डॉक्टर का पोस्टमार्टम किया जाएगा. फिलहाल अस्पताल के सिविल सर्जन ने डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. इस खबर पर अपडेट जारी है.



Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.