Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में हुई नियुक्ति,

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ महीने ही बाकि है। चुनाव को लेकर तैयारियां भी तेज कर दी गई है। इस बीच राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों को रायपुर स्थित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पदस्थ किया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।


सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह की ओर से जारी आदेश में रायपुर भू-अभिलेख आयुक्त कार्यालय में उपायुक्त उमाशंकर अग्रवाल, रायपुर सूडा में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष टिकरिहा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर पदस्थ किया गया है। 


वहीं बालोद डिप्टी कलेक्टर रश्मि वर्मा और रायपुर स्मार्ट सिटी महाप्रबंधक अरविंद शर्मा को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, रायपुर में सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के तौर पर पदस्थ किया गया है।



Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.