Media24Media.com: बिलासपुर में डायरिया से पांच लोगों की मौत, दूषित पानी पीने से बिगड़े हालात

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बिलासपुर में डायरिया से पांच लोगों की मौत, दूषित पानी पीने से बिगड़े हालात

Document Thumbnail

बिलासपुर। जिले में डायरिया से गुरुवार को पांचवीं मौत हो गई है। हथनी गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला परमेश्वरी की मौत सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। मामला बिल्हा विधानसभा क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, परमेश्वरी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। पहले उसे बिल्हा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिती बिगड़ने पर उसे सिम्स रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शहर में डायरिया से पीड़ित 100 से ज्यादा मरीजों की पहचान की गई है। लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग डायरिया महामारी को कंट्रोल करने के लिए कैंप लगाया है। सबसे ज्यादा मरीज चांटीडीह स्थित वार्ड नंबर 55, 56 और 59 में मिल रहे हैं। यहां मरीज उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। गंभीर रूप से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल और सिम्स में रेफर किया जा रहा है।

डायरिया पीड़ितों का हाल जानने भी सिम्स पहुंचे अरुण साव

बुधवार को बिलासपुर के चांटीडीह में डायरिया से संक्रमित हुए मरीजों का हाल जानने के लिए भी प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और बिलासपुर सांसद अरुण साव सिम्स पहुंचे। उन्होंने पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, साथ ही सिम्स प्रबंधन को उनके उचित उपचार के निर्देश भी दिए।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.