Media24Media.com: शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

शाला प्रवेशोत्सव : विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल

Document Thumbnail

रायपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार शिक्षा सत्र 2023-24 में शाला प्रवेशोत्सव 16 जून के दिन ही विद्यार्थियों को पात्रतानुसार निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल का वितरण किया जाएगा। संचालक लोक शिक्षण सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और समग्र शिक्षा अभियान के डीएमसी को इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है।


संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राज्य शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अनुरूप लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा सभी पूर्व निर्देशानुसार अनिवार्यतः शाला प्रवेशोत्सव 16 जून के दिन ही अनिवार्यतः शाला विकास समिति, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, गणमान्य नागरिक, निर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं पालकों की उपस्थिति में सभी स्कूलों में पात्रतानुसार निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, गणवेश और सायकल का वितरण कराया जाए।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रधान संचालक छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम तथा प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ द्वारा दी गई जानकारी अनुसार स्कूलों से प्राप्त के अनुरूप सभी जिलों में निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और एक सेट गणवेश आपूर्ति कराई जा चुकी है। कुछ शेष बची हुई पाठ्यपुस्तकें और गणवेश की आपूर्ति भी 15 जून के पूर्व अनिवार्यतः पूर्ण कराई जा रही है।

इसके अलावा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके द्वारा 9 वी कक्षा की पात्र बालिकाओं को निःशुल्क सायकल उपलब्ध कराने के लिए पूर्व से ही नियमानुसार सायकल का क्रयादेश संबंधित कंपनी को दिया जा चुका है। जिनके द्वारा शर्तानुसार 45 दिन के भीतर सायकलों की आपूर्ति अनिवार्यतः की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि विगत वर्षो की भांति ही पूर्व से ही इस संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित कर ले। सभी संस्था प्रमुखोें द्वारा अनिवार्यतः वितरण पंजी का संधारण किया जाए और वितरण पश्चात 7 दिवस के भीतर अनिवार्यतः निर्धारित पोर्टल पर इसकी एंट्री की जाए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.