Media24Media.com: मुख्यमंत्री ने ओडिशा में हुए रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया , मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर की चर्चा

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मुख्यमंत्री ने ओडिशा में हुए रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया , मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से फोन पर की चर्चा

Document Thumbnail

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से दूरभाष पर चर्चा की। सीएम ने उन्होंने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की है।


सीएम बघेल ने नवीन पटनायक से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हर संभव मदद की जायेगी। सीएम ने कहा छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बता दें कि ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से भीषण हादसा हुआ है जिसमें अभी तक 280 लोगों की मौत हो गई है जबकि 900 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है. हादसे के बाद बचाव और राहत का कार्य जारी है. रेल मंत्री ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. हादसे की वजह से कई ट्रेनें आज कैंसिल हो गई हैं. देश ही नहीं विदेशी राष्ट्र प्रमुखों ने भी इस दर्दनाक रेल हादसे पर दुख जताते हुए अपनी संवदेनाएं व्यक्त की हैं.

गौरतलब है कि हादसा कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के बेपटरी होने और एक मालगाड़ी के टकराने से हुआ था। रेलवे के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने मीडिया को बताया कि शाम करीब 7 बजे शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10 से 12 डिब्बे बराबर वाली रेल ट्रैक पर गिर गए।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.